मेष राशि: कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाभ में कमी रहेगी।
वृष राशि: नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि: किसी सरकारी कर्मचारी से सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में कोई घर धार्मिक कार्य करने की चर्चा करेंगे। नौकरी के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयासो में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि: आज खानपान में आपकी विशेष रूचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र पर थोड़ा ध्यान दें।
सिंह राशि: कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी।
कन्या राशि: किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि: पिता से धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि: तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
धनु राशि: भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मकर राशि: माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।
कुंभ राशि: कारोबार में कुछ परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।
मीन राशि: दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं का वश में रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।